
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का नवीन दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, मंडल महामंत्री हरीश राणा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नितिन कार्की ने सराहा संगठनात्मक योगदान
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने गोपाल रावत का स्वागत करते हुए उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रावत ने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार पार्टी को अपना समय, अनुभव और मार्गदर्शन दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सरिता आर्या ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को स्वयं भी सरकारी योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करना चाहिए। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
गोपाल रावत बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल रावत ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक योगदान की सराहना की। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के पूर्व एवं वर्तमान दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
समारोह में अरविंद पड़ियार, हेम आर्य, मनोज जोशी, मोहित लाल साह, ज्योति ढौंडियाल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, अमिता साह, मयंक पंत, हेमंत बेदी, रोहित बहादुर, संजोग, शैलेन्द्र बर्गली, जीवंती भट्ट, आनंद बिष्ट, मनोज पवार, पान सिंह खनी, प्रेम सागर, मीनू बुड़लाकोटी, भगवत रावत, मनोज साह जगाती, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, विकास जोशी, गौरव हार्पर, नीतू जोशी, प्रियांशु कुमार, रेखा जोशी, युवराज सिंह करायत, करन साह, पायल, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, के.के. शर्मा, राहुल जोशी, विक्रम रावत, विक्रम साह, हरीश बुड़लाकोटी, भवियाश गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, तारा राणा, दया बिष्ट, कलावती असवाल, विश्वकेतु वैद्य, लाल सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा एवं शैलेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नैनीताल नगर मंडल की ओर से गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
