नैनीताल राजनीति

बेतालघाट और रामगढ़ में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों को विकास योजनाओं की दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से की मुलाकात, सड़क समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गुरुवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, छात्राओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बेतालघाट ब्लॉक के गरमपानी और छड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने चन्द्र प्रकाश, खुशाल सिंह, नवीन सिंह, आर.सी. पंत, गौरव पंत, पंकज पंत सहित कई स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं छात्राओं भूमिका, निशा, रश्मि, चारू, चित्रा, दीक्षा और प्रीति से मुलाकात कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद डॉ. आर्य गरमपानी स्थित मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचे, जहां उन्होंने श्री सीताराम महाराज का आशीर्वाद लिया तथा खजान पांडे, पूर्व प्रधान अन्नू गोस्वामी, भैरव नैनवाल, भोपाल सिंह और नैन सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने बेतालघाट ब्लॉक के हरतपा गांव में ग्राम प्रधान कल्पना रौतेला के आवास पर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान धीरज सिंह, हरीश रौतेला, कुंदन सिंह और कमल चेतन सहित कई लोगों से क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।

रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामसभा हली में डॉ. आर्य ने ग्राम प्रधान तनुजा बिष्ट, गिरीश बिष्ट, नीरज, पंकज, घनश्याम, दुर्गा जोशी और शिवदत्त जोशी सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इसके उपरांत उन्होंने देवी मंदिर, हली में श्रमदान कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात कर बैठक की। बैठक में प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, बसंत सिंह, खुशाल सिंह, सुरेश लाल, दिनेश आर्य, प्यारे लाल, प्रेम लाल, नंदन सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

📲 Facebook Page: Ganesh Chandra Kandpal
🌐 News Portal: Khabri Daju
फॉलो करें और स्थानीय खबरों से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *