नैनीताल, 4 अगस्त। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक के प्रायोजन में चल रही एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय और राधा चिल्ड्रन अकादमी, नैनीताल के बीच मुकाबला खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राधा चिल्ड्रन अकादमी को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। टीम की ओर से कुणाल कार्की और अविक त्यागी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
आज के मुकाबले में प्रेम बिष्ट, नकुल बिष्ट और शेखर शाह ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला बुधवार को जी.डी. गोयनका नौकुचियाताल और नैन्सी कॉन्वेंट के बीच खेला जाएगा, जिसमें एक बार फिर रोमांचक खेल की उम्मीद है।
