नैनीताल खेल

सेंट जोसेफ बना मिनी फुटबॉल चैंपियन, फाइनल में सनवाल स्कूल को 3-1 से हराया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में खेला गया। फाइनल में सेंट जोसेफ नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनवाल स्कूल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन सेंट जोसेफ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे और मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। सनवाल स्कूल की टीम ने भी संघर्ष करते हुए एक गोल किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट तथा सरिता आर्य रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डी.एस. बिष्ट, खीमराज देउपा, पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, धर्मेन्द्र शर्मा, हरीश जोशी, जलज बर्मा, चन्द्र लाल साह, डॉ. मनोज बिष्ट, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, जितेन्द्र पाण्डे, सुरेन्द्र कुमार, ब्रिजेश बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *