नैनीताल राजनीति

गांवों की चौपाल से शिवधाम तक पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनता से किया सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें

गांव-गांव पहुंच रहे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क अभियान में विकास योजनाओं का संदेश

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शनिवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट एवं रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा, डोलकोट और धनियाकोट (बखदरकोट) गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गांवों के समग्र विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसके बाद उन्होंने गरमपानी स्थित माया देवी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया, जहां पूजा देवी, हेमा देवी, चारू, रश्मि आर्य, आरती बधानी, हेमा जलाल, बबीता, अंजू, दीक्षा सहित अन्य महिलाओं से मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।

रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी में श्री बाली राम टम्टा के आवास पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने डॉ. आर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद गौणा जौरासी पहुंचकर पूर्व प्रधान रूप सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. आर्य ने खैरना-गरमपानी स्थित सोमवारी गुफा महादेव मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा में भी सहभागिता की तथा प्रवचन का श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और इसी उद्देश्य से लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *