नैनीताल राजनीति

कोटाबाग में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Advertisement
      1. कोटाबाग में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना कोटाबाग में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना कोटाबाग में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदनानैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन की नीतियों और विकास कार्यों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने सबसे पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव प्रोफेसर रजनीश पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा सौड़ पहुंचकर स्वर्गीय राजेंद्र शाही के आकस्मिक निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने घुंघुखान, सौण और पंगूट क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement