नैनीताल राजनीति

डॉ. भुवन चंद्र आर्य का व्यापक जनसंपर्क अभियान, D.S.B. कैंपस से न्यायालय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया सरकार का संदेश

डॉ. भुवन चंद्र आर्य का व्यापक जनसंपर्क अभियान, D.S.B. कैंपस से न्यायालय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया सरकार का संदेश डॉ. भुवन चंद्र आर्य का व्यापक जनसंपर्क अभियान, D.S.B. कैंपस से न्यायालय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया सरकार का संदेश डॉ. भुवन चंद्र आर्य का व्यापक जनसंपर्क अभियान, D.S.B. कैंपस से न्यायालय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया सरकार का संदेश डॉ. भुवन चंद्र आर्य का व्यापक जनसंपर्क अभियान, D.S.B. कैंपस से न्यायालय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया सरकार का संदेश

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने D.S.B. कैंपस नैनीताल में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं तथा बल्दियाखान और ज्योलिकोट क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने D.S.B. कैंपस में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अतुल कुमार, अवर अभियंता, जगदीश चंद्र दुर्गापाल, राजेंद्र रावत, लोकेश कुमार, गजेंद्र, पूरन गुरुरानी, गजेंद्र प्रसाद एवं राकेश बिनवाल सहित अन्य कर्मचारियों से संवाद हुआ।

इसके बाद डॉ. आर्य ने D.S.B. कैंपस में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की नकल विरोधी कानून, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष साक्षात्कार प्रक्रिया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त कोचिंग जैसी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। छात्र-छात्राओं ने सरकार की इन पहलों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ. आर्य ने नैनीताल जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता एवं पूर्व विश्वविद्यालय एजुकेशन काउंसिल सदस्य कैलाश जोशी, अधिवक्ता संध्या पवार, अधिवक्ता मीनाक्षी सिगरा तथा अधिवक्ता दीप्ति से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के बल्दियाखान एवं ज्योलिकोट क्षेत्रों का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया। इस दौरान मनोहर लाल, श्याम प्रसाद, खष्टी दत्त पांडे, महेंद्र प्रसाद, इंद्र सिंह बर्गली, खीम सिंह, योगेश आर्य, रजत सिंह एवं डॉ. माधव त्रिपाठी सहित कई लोगों से मुलाकात हुई।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए उचित स्तर पर प्रयास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *