नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल, नैनीताल की ओर से रामलीला मंचन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
सुंदरकांड पाठ के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले बाल कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। धार्मिक आयोजन में सभा के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम का स्मरण किया।
इस आयोजन के माध्यम से रामलीला मंचन के सफल समापन पर धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।



















