सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा मन
नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजे नजर आए। बच्चों के मनमोहक रूप ने विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर को जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों को सुंदर झूले में विराजमान कराया गया और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ झूला झुलाया गया। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सेल्फी लेकर इन यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा प्रेम, मित्रता, सदाचार और सत्य के संदेश के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी सहित लता फर्त्याल, रूचि साह, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, पल्लवी जोशी, किरन रतूड़ी, शाहीन, पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी, पूनम, रेनू एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
