नैनीताल शिक्षा

बड़ी खबर: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राजभवन से आदेश जारी

बड़ी खबर: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राजभवन से आदेश जारी

देहरादून/नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल को नया कुलपति मिल गया है। उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति पद पर कार्यरत हैं।

लोक भवन, देहरादून द्वारा 3 सितम्बर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा-(1) के तहत यह नियुक्ति की गई है। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश (जो भी पहले हो) तक प्रभावी रहेगा।

 पूर्व अंतरिम आदेश निरस्त: राजभवन द्वारा 31 अगस्त 2026 को कार्य दायित्वों के लिए जारी अंतरिम व्यवस्था संबंधी पूर्व आदेश (जिसके तहत प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी) को अतिक्रमित करते हुए यह नियमित नियुक्ति की गई है।