नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और धर्मप्रेमी जनता से मुलाकात की। जनता से सीधे संवाद और क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश उनके जनसंपर्क का मुख्य केंद्र रहा।
डॉ. आर्य ने नैनीताल के मल्लीताल बाजार स्थित मोहन कैफे रेस्टोरेंट में भगवत सिंह मेहता बगड़, रेवती देवी, गंगा मेहरा, डुंगर सिंह पटवा डांगर-देवीधुरा, कमला देवी देवीधुरा, नीमा बिष्ट, निर्मला जोशी, मनीष आर्य, कुंवर सिंह बिष्ट सौंड, संतोष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन, ओम प्रकाश सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। मंदिर प्रांगण में उन्होंने सैकड़ों धर्मप्रेमी लोगों से भी संवाद किया।
इस दौरान डॉ. आर्य के साथ पूर्व प्रधान तारा सिंह, नारायण नगर के हरीश आर्य, ग्राम प्रधान सरियाताल-ज्योलीकोट हरगोविंद सिंह और किसान मोर्चा मंडल महामंत्री लाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नैनीताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा गुरुद्वारा अध्यक्ष अमरजीत सिंह और गुलशन सिंह से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर डॉ. आर्य ने शेरवुड कॉलेज में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. आर्य ने भीमताल ब्लॉक के खुरपाताल-लिंगाधार में भी स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यहां हिमांशु कनवाल, कमलेश, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य नामित हेमंत कनवाल, बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक कनवाल, त्रिलोक सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राम आर्य सहित अन्य लोगों से संवाद किया।
वहीं भवाली स्थित नैना मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद डॉ. आर्य ने स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रशांत जोशी, सतीश चंद्र सरपंच, डीएन जोशी, राजेंद्र बोरा, संतोष शाह, नीमा पांडे सहित अन्य लोगों से मुलाकात हुई।
डॉ. आर्य ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करना, उनकी बात सुनना और क्षेत्रीय विषयों को समझना जनसंपर्क का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए जनसरोकारों से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाया जाएगा।






