रेलवे स्टेशन के पास पर्स झपटा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो को दबोचा
₹2,200 नकद और अन्य सामान बरामद, वोल्गा होटल के पास से हुई गिरफ्तारी
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया माल भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में ₹2,200 की नकदी और अन्य सामान रखा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 158/2026, धारा 309(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और जांच करते हुए वोल्गा होटल के पास दोनों आरोपियों को छीने गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना (19) पुत्र यशपाल आर्य और अभय सिंह (19) पुत्र बबलू सिंह, दोनों निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को बरामद माल सहित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






