धार्मिक नैनीताल

नंदा देवी महोत्सव में पंच आरती में शामिल हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, विधायक सरिता आर्य और एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी

Advertisement

नंदा देवी महोत्सव में पंच आरती में शामिल हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, विधायक सरिता आर्य और एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी

नैनीताल। माँ नंदा-सुनंदा के पावन दरबार में चल रहे नंदा देवी महोत्सव के तहत आज पंच आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पंच आरती में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा सपत्नीक, विधायक सरिता आर्य तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद लिया।

पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि-विधान के साथ पंच आरती संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

पंच आरती का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह प्रकृति के पांच मूल तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—को समर्पित होती है। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में इन्हीं पंच तत्वों को मानव शरीर में विद्यमान पांच प्राणों से भी जोड़ा गया है।

आरती में दीपक, जल से भरा शंख, वस्त्र, आम एवं पीपल के पत्तों का प्रयोग किया गया। अंत में साष्टांग प्रणाम के साथ आरती संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement