हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में 8वें राउंड की मतगणना पूरी, 195 वोटों से आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल
8वें राउंड की गणना के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवार आर्यन बेलवाल 830 मत प्राप्त कर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रत्याशी मेहुल साह 635 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी धीरज बिष्ट 476 मत पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।






