खेल नैनीताल

नैनीताल में 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कल, डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी उद्घाटन

Advertisement

नैनीताल में 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कल, डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी उद्घाटननैनीताल में 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कल, डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी उद्घाटन नैनीताल में 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कल, डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी उद्घाटन नैनीताल में 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कल, डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी उद्घाटन

नैनीताल। डीएसए नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित 58वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ गुरुवार 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल करेंगी।

बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में डीएसए के महासचिव मनोज जोशी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों की टीमें बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।

जारी फिक्सचर के अनुसार बालक वर्ग में चार पूल बनाए गए हैं। पूल-ए में बीएसएसवी, बिरला विद्या मंदिर, सनवाल स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज शामिल हैं। पूल-बी में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’, जीडी गोयनका, देवभूमि स्कूल और शेरवुड कॉलेज की टीमें हैं। पूल-सी में बिरला विद्या मंदिर ‘ए’, लेक इंटरनेशनल स्कूल, लोंग व्यू पब्लिक स्कूल और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीमें शामिल हैं। पूल-डी में वुडब्रिज स्कूल, सरस्वती विहार दुर्गापुर ‘ए’, एचजीएस भीमताल और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीमें निर्धारित हैं।

बालिका वर्ग में भी विभिन्न विद्यालयों की टीमें पूल के आधार पर मुकाबलों में उतरेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और विद्यालयों में उत्साह बना हुआ है। आयोजकों ने सभी सदस्यों एवं खेलप्रेमियों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement