
बेतालघाट के गांवों में जनसंपर्क के साथ शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगोली में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का उद्घाटन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह कनवाल एवं उपाध्यक्ष पूरन चंद ध्यानी ने डॉ. आर्य का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी के सचिव भूपाल सिंह बगड़वाल, कोषाध्यक्ष हेम बहुखंडी, मैनेजर पूरन ध्यानी, तबला वादक ललित चंद्र पाठक, हारमोनियम वादक गिरिश ध्यानी, श्याम सिंह, नलनी के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि नंदन कोटलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगोली मुकेश मेहरा, हरेंद्र मेहरा, हरेंद्र कठायत, किरण मेहरा, मंजू, हेमलता, पुष्पा और गीता बुधलाकोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बेतालघाट के गांवों में किया जनसंपर्क
रामलीला कार्यक्रम के बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान अनूप सिंह नेगी, लक्ष्मी दत्त, करन कुमार, राहुल कुमार और रघुली देवी से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर बातचीत की।
इसके बाद खैरालीबुंगा गांव में भी उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क किया। यहां दीपक बिष्ट, सुनील कुमार, दिनेश चंद्र, भरत टम्टा, सावित्री देवी, प्रमोद बोरा, महेंद्र बोरा और चंदन बोरा से मुलाकात की।
दो शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर जताई संवेदना
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य खैरालीबुंगा निवासी सुरेंद्र सिंह बोरा के भाई के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं, बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा बिनकोट में भुवन चंद्र जी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, श्रीमती जानकी लोहिया और बूथ अध्यक्ष दीवान राम ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर



















