धार्मिक नैनीताल

नवरात्रि में सजेगा खुरपाताल में मां मनसा देवी का दरबार, 11 से पंच आरती और 19 अक्टूबर को होगा भव्य महाभंडारा

Advertisement

नवरात्रि में सजेगा खुरपाताल में मां मनसा देवी का दरबार, 11 से पंच आरती और 19 अक्टूबर को होगा भव्य महाभंडारा नवरात्रि में सजेगा खुरपाताल में मां मनसा देवी का दरबार, 11 से पंच आरती और 19 अक्टूबर को होगा भव्य महाभंडारानवरात्रि में सजेगा खुरपाताल में मां मनसा देवी का दरबार, 11 से पंच आरती और 19 अक्टूबर को होगा भव्य महाभंडाराश्री मां मनसा देवी सेवा परिवार की ओर से बताया गया कि प्रथम नवरात्रि रविवार 11 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 7 बजे पंच आरती, संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालु इस दौरान मां मनसा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील

श्री मां मनसा देवी सेवा परिवार, खुर्पाताल के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट एवं सचिव दीपक कराकोटी ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि के धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी के आशीर्वाद से आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

मंदिर सेवा परिवार ने श्रद्धालुओं से 19 अक्टूबर के महाभंडारे में परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।

खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement