धार्मिक नैनीताल

नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण

Advertisement
Advertisement

नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा

आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ जलेबी वितरण

Advertisement
Advertisement


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्रीराम बारात का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। राम बारात के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। घरों और दुकानों से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की बारात पर फूल बरसाए। आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा बाजार राममय हो गया। रामभक्तों ने भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया और उत्साह के साथ राम बारात का स्वागत किया।

इस दौरान मां नयना देवी व्यापार मंडल की ओर से राम बारात पर भव्य पुष्पवर्षा का आयोजन किया गया। बाजार में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया और रामभक्ति में झूमते नजर आए।

राम बारात के अवसर पर सरस्वती रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं के लिए जलेबी वितरण भी किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बावरी, विमल साह, विक्रम साह, मोहित लाल साह, कैलाश जोशी, कमलेश धोंडियाल, मुकेश जोशी, मोंटू, विमल चौधरी सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

वहीं मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन, उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल, मयंक टंडन, विकास जायसवाल, गिरीश कांडपाल, तन्मय कांडपाल, अभिनव कांडपाल और सुमित खन्ना ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।

नैनीताल की राम बारात में उमड़ा जनसैलाब और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, जलेबी वितरण और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष के बीच सरोवर नगरी की सड़कों पर भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजरनैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा  आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा  आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा  आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा  आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण IMG_5088 नैनीताल में भव्य राम बारात, घरों-दुकानों से जमकर हुई पुष्पवर्षा  आतिशबाजी से गूंजा सरोवर नगरी का बाजार, जय श्रीराम के जयघोष पर झूमे श्रद्धालु; सरस्वती रेस्टोरेंट में हुआ प्रसाद में जलेबी वितरण

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement