नैनीताल राजनीति

बेतालघाट दौरे पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग; शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन

 

बेतालघाट दौरे पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग; शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन बेतालघाट दौरे पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग; शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन बेतालघाट दौरे पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग; शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन बेतालघाट दौरे पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग; शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासननैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने आज बुधवार को नैनीताल विधानसभा के अंतिम छोर बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कालाखेत ग्रामसभा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर्य ने पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, बूथ अध्यक्ष खीम सिंह, मनोहर सिंह, कुंती देवी, चंदन, उमेश, नवीन पांडे, हीरा सिंह, विजय, दुर्गा राम, उपप्रधान त्रिभुवन सिंह, सुरेंद्र मेहरा एवं हिम्मत सिंह बिष्ट सहित कई ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

इसके बाद बेतालघाट में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में ग्राम प्रधान प्रताप कुमार, आनंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जशोद गिरी, ग्राम प्रधान राधा जलाल, मंडल उपाध्यक्ष दयाल दरम्वाल, हरीश पांडे, बूथ अध्यक्ष पान सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन सिंह तथा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. आर्य ने भतरौजखान और थापला रिची क्षेत्र में भी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दयाल राम, हरीश भट्ट, बालम सिंह, कमलेश, प्रदीप, किशन लाल, भुवन चंद्र, मनोज, पंकज, हरीश, खीम सिंह तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जगदीश पडालिया सहित कई स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

दौरे के दौरान डॉ. आर्य ने बेतालघाट स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी मुलाकात की। शिक्षकों ने उन्हें वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर डॉ. आर्य ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर समस्या के समाधान के लिए अनुरोध करेंगे।

डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement