डीएसए मैदान में ही सजेगी डांडिया नाइट, आयोजकों ने दिया भरोसा—मैदान को नहीं होगा नुकसान
| लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने ली मैदान की देखरेख की जिम्मेदारी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 14 अक्टूबर को होने वाली डांडिया नाइट के आयोजन को लेकर आयोजकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कार्यक्रम डीएसए मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान मैदान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष इंतजाम
डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि डांडिया नाइट के आयोजन को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदान की सुरक्षा और उसकी स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है। पिछले वर्ष भी डीएसए मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। इस बार भी आयोजन के दौरान मैदान को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी।
वहीं, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की सचिव प्रगति जैन ने कहा कि मैदान की देखभाल की जिम्मेदारी क्लब की है। कार्यक्रम के दौरान मैदान में मैट बिछाई जाएगी, ताकि जमीन को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोजन के दौरान मैदान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
प्रगति जैन ने शहरवासियों से 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली डांडिया नाइट में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभी तक 550 लोगों ने प्रवेश लिया है,उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
खबरी दाजू.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






