नैनीताल खेल

78वीं स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, 2 अगस्त से डीएसए मैदान में होगा आगाज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। शहर की ऐतिहासिक संस्था सीआरएसटी ओल्ड बॉयज द्वारा आयोजित 78वीं स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को डीएसए नैनीताल भवन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लंबाई का मापन किया गया।

प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी लंबाई 4 फीट 9 इंच से अधिक नहीं होती। अपनी अनूठी परंपरा के कारण यह प्रतियोगिता वर्षों से शहर की खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली और भीमताल के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 15 टीमें भाग लेंगी। संस्था का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।

प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त से डीएसए नैनीताल मैदान में किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

इस दौरान संरक्षक कैप्टन एल.एम. साह, अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट, उपसचिव शैलेन्द्र बर्गली, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अंबादत्त बवाड़ी, आनंद बिष्ट, नकुल बिष्ट, शैलेन्द्र चौधरी, पवन खड़ायत, पवन साह, राजेश कुमार, संजय गुप्ता, लीला बिष्ट, विनय साह, विक्रम रावत, माणिक साह, मनोज कुमार, डॉ. ललित तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, खिलाड़ी एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *