नैनीताल शिक्षा

नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में सम्मान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में सम्मान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में सम्मान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शुक्रवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) द्वारा नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कूटा पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा देवदार का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के उपरांत प्रो. रजनीश पांडे ने वनस्पति विज्ञान विभाग के “मिशन ग्रीन” अभियान के अंतर्गत पदम, बांज एवं बुरांश के पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और खुशियां लाने का माध्यम भी है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधे जीवन की ऊर्जा हैं तथा हरित पृथ्वी हमारी मानवीय परंपरा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

गौरतलब है कि प्रो. रजनीश पांडे वर्तमान में डीन आर्ट्स के साथ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष हैं तथा इससे पूर्व विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डीन साइंस प्रो. संजय पंत, पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल प्रो. आर.सी. जोशी, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. आशीष तिवारी, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. दीपक पालीवाल, डॉ. जितेंद्र लोहनी, मधुसूदन, डॉ. दलीप, डॉ. पंकज भट्ट, विशाल सिंह, लीला, मोहित, भावना, कविता सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *