





नैनीताल। लगातार बारिश के बीच भी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक की ग्रामसभा स्यात के तोक चलकिया में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। बारिश के बावजूद उन्होंने ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया।
इस दौरान डॉ. आर्य ने श्री प्रकाश सिंह नेगी के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने शेखर चंद्र, चारू उप्रेती, चित्रा, प्रेमा देवी, मीनाक्षी देवी, सोनी, भगवती देवी, किशन सिंह नेगी, ख्याली राम, राम लाल आर्य, टीकम चंद्र, जीवन सिंह, बिमला देवी, कु. हिमानी प्रिया, विशाखा, चंद्र प्रकाश, हरि राम, कमला देवी, भावना देवी, ललिता, हरीश राम, सुनीता देवी, नीलम, नवीन चंद्र, तुलसी देवी, कमला देवी, रूपा और पंकज कुमार से मुलाकात की।
वहीं ग्रामसभा स्यात में मोहित बिष्ट, देवकी बिष्ट और किरण बिष्ट से भी मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि मौसम चाहे जैसा हो, जनता से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






