नैनीताल स्वास्थ

ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच

Advertisement

ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO डॉ. रश्मि पंत ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

नैनीताल, 07 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और स्वास्थ्य सेवाएं तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सोमवार को ज्योलिकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ज्योलिकोट, वीरभट्टी, सरियाताल एवं छिड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य शिविरों, मरीजों की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ज्योलिकोट में 95 लोगों की जांच, 6 मरीज भर्ती

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में छिड़ा में 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 14 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। सरियाताल में 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं ज्योलिकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 6 लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया।

सीएमओ ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को नियमित निगरानी जारी रखने तथा संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

PHC ज्योलिकोट 24×7, 108 एंबुलेंस तैनात

आपात स्थिति को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट को 24×7 खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है।

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लगातार सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने लोगों से अपील की कि दस्त, उल्टी, बुखार, कमजोरी अथवा पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार न करें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मनी भूषण पंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, डॉ. मोहन भट्ट, डॉ. पल्लवी, नर्सिंग ऑफिसर पूनम, नम्रता, नंदन कांडपाल, दीवान बिष्ट, प्रियंका धोनी एवं दया चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद  रही ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच ज्योलिकोट में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, गांव-गांव पहुंच रही टीमें; 120 से अधिक लोगों की जांच

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement