न्यूज

25-26 जुलाई को गोवर्धन हॉल में होगी इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता, कई जिलों के खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Advertisement

 

 

नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में 25 और 26 जुलाई को गोवर्धन हॉल, नैनीताल में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अभी तक नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बाजपुर और गदरपुर के खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट के प्रति रुचि विकसित करना है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका कुमारी, योगेंद्र कुमार, मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट, सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजक एवं नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य ने सभी खेल प्रेमियों 25-26 जुलाई को गोवर्धन हॉल में होगी इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता, कई जिलों के खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement