गांव-गांव पहुंचे भुवन आर्य, जनसंपर्क के साथ रामलीला में सम्मान; संगठन और जनसंवाद पर जोर

नैनीताल विधानसभा में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद किया और संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता की।
कफुल्टा में रामलीला मंचन के दौरान सम्मान
कफुल्टा ग्रामसभा में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी की ओर से डॉ. भुवन चंद्र आर्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कमल नेगी, उपाध्यक्ष टीका सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन बोरा, मैनेजर प्रताप रमोला, डायरेक्टर महेंद्र मेहरा तथा ग्राम प्रधान चंद्रा देवी मौजूद रहीं।
इसके बाद डॉ. आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने श्री लीलाधर, पूरन तिवारी, गोपाल तिवारी, बद्री दत्त और किशन राम सहित ग्रामीणों से मुलाकात की।
सुयालबाड़ी में बैठक, क्षेत्रीय विषयों पर संवाद
रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाड़ी में आयोजित बैठक में तराई बीज संघ के उपाध्यक्ष मोहन सुयाल, गिरीश जोशी, मदन मोहन सुयाल, पूर्व प्रधान नीमा सुयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता सुयाल और शंकर दानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद चोपड़ा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान रणजीत सिंह जीना, जगदीश चंद्र, रतन राम, शोभा देवी, रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज कुमार, संजय कुमार, चंदन कुमार, बचुली देवी, सोनू देवी, भावना आर्य, ममता आर्या, कैलाश चंद्र, विजय कुमार और सोनू चंद्र समेत कई लोगों से संवाद हुआ।
कूल में बैठक के साथ सुनी ‘मन की बात’
रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामसभा कूल में भी बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र, पूर्व प्रधान कुंदन जीना, घनश्याम, नारायण राम, देवकी देवी, प्रेम राम, संजय कुमार, ईश्वर सिंह, प्रमोद तिवारी, तुलसी चोपड़ा और चंद्रशेखर चोपड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना। इस दौरान गोधन सिंह खत्री, हरेंद्र सिंह, चंपा देवी, अशोक सिंह, नारायण सिंह, कुंदन जीना, नंदन जीना, रणजीत सिंह जीना और सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना भी जरूरी है।



















