न्यूज

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में तेज किया जनसंपर्क अभियान

घटगड़, मंगोली, बजून से सरियाताल और नैनीताल तक कार्यकर्ताओं व आमजन से साधा संपर्क, संगठन मजबूती पर जोर

नैनीताल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता तेज करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं से लेकर नैनीताल नगर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, शिक्षकों और युवाओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव की तैयारियों तथा संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. आर्य ने ग्रामसभा घटगड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जिला महामंत्री किसान मोर्चा योगेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान खुमारी हेम बहुखंडी और हरेंद्र बुधलाकोटी मौजूद रहे।

इसके बाद ग्रामसभा मंगोली में लक्ष्मण सिंह मेहरा, नवीन कनवाल और मोती सिंह कठायत सहित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

बजून में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

ग्रामसभा बजून में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। डॉ. आर्य ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में कुंदन सिंह मेहरा, डीबी गोस्वामी, दीप पांडे, माणिक बिष्ट, संजय कुमार, दीवान सिंह, बिशन सिंह, कमला देवी, अमित मेहरा, नीरज बिष्ट, गौरव कुमार, मोहित साह, राम सिंह, देवी दत्त, मथुरा दत्त, नैन सिंह, रमेश आर्या और जगदीश आर्य उपस्थित रहे।

सरियाताल से नैनीताल नगर तक जनसंपर्क

डॉ. आर्य ने सरियाताल (खुर्पाताल) में ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, पूरन चंद, दीपक बिष्ट, शिव सिंह, रविन्द्र सिंह, जीत सिंह और अशोक कनवाल से मुलाकात की। वहीं नैनीताल के शेरवानी लॉज क्षेत्र में लता दफौटी, गोपाल सिंह मेहरा, रश्मि और पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट से संपर्क किया।

लॉरेंस स्कूल नैनीताल एवं रजा क्लब कंपाउंड में शिक्षकों नजीम मही, अरविंद सिन्हा, निजाद, अमरीत और लीला देवी से भी संवाद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अतिरिक्त मल्लीताल फ्लैट्स सेवा समिति के उमेश मिश्रा, ललित मोहन पांडे और आलोक चौधरी से भी मुलाकात की।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य के इस जनसंपर्क अभियान को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर क्षेत्र तक पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

खबरी दाजू डॉट कॉम | हर खबर पर दाज्यू की नजर

Advertisement