न्यूज

महाराष्ट्र में मंदिर को ‘कैंची धाम’ नाम देने पर प्रदीप साह ने जताई नाराजगी, चमत्कारी जल के दावों से किया सावधान

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में मंदिर को ‘कैंची धाम’ नाम देने पर प्रदीप साह ने जताई नाराजगी,  चमत्कारी जल के दावों से किया सावधान

नैनीताल। कैंची धाम के प्रबंधक प्रदीप साह ने महाराष्ट्र के मालगांव में एक मंदिर को कैंची धाम के नाम से प्रचारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंची धाम प्रबंधन की ओर से किसी अन्य मंदिर को ‘प्रति कैंची धाम’ के रूप में कोई मान्यता नहीं दी गई है।

Advertisement
Advertisement


प्रदीप साह ने कहा कि उन्होंने किसी को भी ‘प्रति कैंची धाम’ की मान्यता नहीं दी है। साथ ही, उन्होंने ‘मानस कन्या’ की उपाधि दिए जाने संबंधी दावे को भी खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी ओर से ऐसी कोई उपाधि नहीं दी गई है।

बाबा नीम करौली महाराज के नाम पर चमत्कारी जल के दावों से बचें

प्रदीप साह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि बाबा नीम करौली महाराज के नाम पर चमत्कारी जल से रोगों को ठीक करने संबंधी दावों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि महाराज जी ने किसी प्रकार के चमत्कारी जल का प्रचार नहीं किया था। इसलिए उनके नाम पर किए जा रहे ऐसे दावों के प्रति सतर्क रहें और भ्रामक बातों के झांसे में न आएं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा नीम करौली महाराज के बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement