
हल्द्वानी। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने उत्तराखंड के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से मुलाकात कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।
वहीं, डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा नलनी के ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह अधिकारी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ. आर्य ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के लिए सदैव महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है।
खबरी दाजू डॉट कॉम हर खबर पर दाज्यू की नजर

