नैनीताल राजनीति

कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Advertisement

कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर कोटाबाग में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

कोटाबाग। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा अमगढ़ी, गोरिया देव और डान परेवा पहुंचकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।

डॉ. आर्य ने अमगढ़ी एवं गोरिया देव में दीवान सिंह, रविंद्र पांडे, वीरेंद्र सिंह, ईश्वर भाई, अम्बे राम, दिनेश चंद्र, नैन राम, दीवानी राम, गोविंद राम, प्रेम बल्लभ, तारा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद डॉ. आर्य ने ग्रामसभा डान परेवा में स्वर्गीय दीवान सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक कर महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट को डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं स्थानीय लोगों ने डॉ. आर्य का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान कोटाबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन पांडे के नेतृत्व में व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने डॉ. भुवन चंद्र आर्य को 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 के लिए आमंत्रण पत्र भी सौंपा।

डॉ. आर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement