नैनीताल राजनीति

सेवा कार्य के साथ मनाया युवक कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस

Advertisement

सेवा कार्य के साथ मनाया युवक कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया युवक कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस

नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या एवं यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल स्टाफ को फल, जूस आदि वितरित किए गए।

Advertisement
Advertisement

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों के माध्यम से युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार (संजू), जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कनवाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, सावित्री सनवाल, दीक्षा देवी, लता तरुण, गीता मंडल, रहीसा चिश्ती, दीपक मेहरा, गौरव कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, नगर महामंत्री संजय कुमार, प्रमोद कुमार, हिमांशु आर्या, दिनेश आर्या सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement