नैनीताल न्यूज

नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

Advertisement

नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन नैनीताल जू में वन्य प्राणी सप्ताह: 200 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

नैनीताल: पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान (नैनीताल चिड़ियाघर) में वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चिड़ियाघर के निदेशक व नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में स्कूली बच्चों के लिए जन-जागरूकता रैली और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।  

पंत पार्क से जू तक निकली भव्य जागरूकता रैली

कार्यक्रम के पहले सत्र में उप निदेशक सुश्री स्वाति और उप प्रभागीय वनाधिकारी (मु०) श्रीमती ममता चन्द ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पंत पार्क, मल्लीताल से शुरू होकर नैनीताल प्राणी उद्यान तक पहुंची। रैली में विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों, नैना वन क्षेत्र और नगरपालिका वन क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे वन्य जीवों की वेशभूषा में सजे दिखे और हाथों में वन्य जीव संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक करते नजर आए। रैली में ‘कलीन नैनीताल’ और ‘कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति’ ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।  

क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

दूसरे सत्र में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच दो चरणों में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। पहले चरण में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) लिखित परीक्षा हुई, जिसके आधार पर शीर्ष 6 विद्यालयों का चयन किया गया। इसके बाद प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से मौखिक क्विज का आयोजन हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement