नैनीताल राजनीति

सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं

Advertisement

 

सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएं सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. भुवन आर्य, घटगड़ में ग्रामीणों से जानी समस्याएंनैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शुक्रवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।

नैनीताल क्लब में आयोजित सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला में डॉ. आर्य ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र देहरा से मुलाकात की।

इसके बाद डॉ. आर्य भीमताल ब्लॉक के घटगड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान पुष्कर सिंह बिष्ट, रजत बिष्ट, रिया बिष्ट, रीना अधिकारी, चंदन अधिकारी, प्रीती अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, गंगा सिंह बिष्ट, हंसा बिष्ट, बिमला देवी, माया बिष्ट, राम सिंह, चम्पा बिष्ट, माधो सिंह, नीमा देवी और पूरन जोशी समेत ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या तथा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की समस्या से उन्हें अवगत कराया। डॉ. आर्य ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

घटगड़ में ही डॉ. आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित नेगी, मंडल आईटी संयोजक सुंदर बिष्ट, युवा मोर्चा ग्रामीण महामंत्री नीरज बिष्ट, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बिष्ट, बूथ अध्यक्ष राम सिंह पांडे, पूरन सिंह राणा, महेंद्र सिंह और धन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घटगड़ के बाद डॉ. आर्य ने लिंगाधार में जनसंपर्क किया, जहां उन्होंने सनी कुमार, आयुष, दीपक कुमार और नीतिन कुमार आर्य से मुलाकात की।

इसके बाद भवाली में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने अतुल कुमार जेई, डब्बू भाई, भुवन अधिकारी समेत अन्य लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement