
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।
इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उन्होंने भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
बजून में उन्होंने यशवंत सिंह, विजय गोस्वामी, चंदन कनवाल (बूथ अध्यक्ष मंगोली), हेम बहुखंडी (ग्राम प्रधान खमारी), विक्रम कनवाल (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), दीपक कनवाल, आनंद कुमार, अनिल कुमार, गौतम कनवाल एवं गोविंद कनवाल से मुलाकात की।
वहीं ग्रामसभा मंगोली में गौरव कनवाल, नवीन कनवाल, प्रकाश आर्य और प्रेम सिंह से मुलाकात कर स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
घटघड़ में डॉ. आर्य ने गुमान सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह, अक्षय बिष्ट और यशवंत सिंह से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मण सिंह नेगी, चंद्र सिंह चम्याल और भुवन सिंह बिष्ट (प्रधान) से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






