नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान कूटा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और कुलपति पद की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कूटा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए कुलपति के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा तथा लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है।
इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी एवं डॉ. अशोक कुमार मौजूद रहे।
वहीं एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. भावना पांडे, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे तथा डॉ. भुवन आर्य ने भी कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कूटा ने विश्वास जताया कि नए कुलपति के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक सुधार और विश्वविद्यालय हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






