नैनीताल राजनीति

जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement

जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकात जलना से स्यात तक डॉ. भुवन आर्य की जनसंपर्क मुहिम, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से की मुलाकातकोटाबाग। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने जनसंपर्क अभियान के तहत कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने जलना, तलिया बागजाला, पांडे गांव और स्यात ग्रामसभा में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान, जैविक खेती और उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, महिलाओं को लखपति दीदी, महालक्ष्मी और उज्ज्वला योजना सहित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।

Advertisement
Advertisement

डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनी और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की।

इन गांवों में किया जनसंपर्क

जलना गांव में डॉ. आर्य ने नन्दन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, बालम सिंह रावत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान नीता देवी, कीरा देवी और दया देवी सहित महिलाओं से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

तलिया बागजाला में ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर सनवाल, जगदीश सनवाल, विनोद कुमार, राम प्रसाद, प्रकाश चन्द्र, अवनीत जोशी, घनानन्द सनवाल और दीप पांडे से मुलाकात की। पांडे गांव में ग्राम प्रधान प्रभा पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश पंत, जगमोहन पांडे, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष हरीश पंत और प्रेम चन्द्र से संवाद किया।

वहीं, स्यात ग्रामसभा में ग्राम प्रधान रजनी देवी, लक्ष्मी देवी, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह और महेन्द्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों से भेंट की।

इस दौरान रमानन्द सनवाल, खीम चन्द्र पांडे, राजेन्द्र गाड़िया, पूरन अरोरा और कल्याण सिंह कफलोरी सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डॉ. आर्य के जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए उन्हें सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement