नैनीताल राजनीति

खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला

Advertisement
Advertisement

खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला खड़गे की कथित टिप्पणी पर भाजपा का तीखा विरोध, नैनीताल में पंत पार्क पर गूंजे नारे; फूंका पुतला

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। मंगलवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में भाजपा नैनीताल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement

नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई विचारों और नीतियों के आधार पर होनी चाहिए, न कि किसी के परिवार और व्यक्तिगत सम्मान को निशाना बनाकर। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शालीनता को बनाए रखने पर जोर दिया।

‘राजनीतिक विरोध अपनी जगह, व्यक्तिगत सम्मान सर्वोपरि’

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध की आड़ में व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नेताओं से सार्वजनिक मंचों पर संयमित और जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित बहादुर थापा और अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजोग सिंह के सहयोग से किया गया। दोनों मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर विरोध दर्ज कराया।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल महामंत्री हरीश राणा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, आईटी संयोजक कमल जोशी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जीवंती भट्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, अरविंद पड़ियार, खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेंद्र बरगली, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत और युवा मोर्चा मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा ऋतिक गोस्वामी, गौरव हार्पर, हेमलता पांडे, रश्मि सिराला, सभासद ललिता दफौटी, गज़ाला कमाल, भगवत रावत, कमल जोशी और राहुल जोशी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

प्रदर्शन के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक संवाद में मर्यादा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखने की मांग दोहराई। नैनीताल में हुए इस विरोध प्रदर्शन के जरिए भाजपा नगर मंडल ने स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया कि राजनीतिक असहमति के बावजूद भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement