Advertisement

 

नैनीताल में बारिश का दौर जारी, 20 मार्ग बाधित; अगले तीन दिन भी बारिश के आसार

नैनीताल। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की 6 सितंबर 2026 सुबह 9:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में नैनीताल में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्द्वानी में 32 मिमी, रामनगर में 32.4 मिमी, कालाढूंगी में 15 मिमी, कैंची धाम में 24 मिमी और बेतालघाट में 30 मिमी बारिश हुई। जिले की औसत वर्षा 21.13 मिमी रही।

बारिश के चलते जिले में 01 राज्य मार्ग, 01 प्रांतीय मार्ग और 18 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने की कार्रवाई जारी है।

र गौला, कोसी और नंधौर नदियों के जलस्तर/डिस्चार्ज की स्थिति भी दर्ज की गई है। वहीं बारिश से कुछ भवनों, पशुओं और गौशालाओं को नुकसान की सूचना है। भीमताल क्षेत्र के हेराखान, गोनीयारा और ल्वाडाडोबा में विद्युत आपूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित बताई गई है।

🌦️ अगले तीन दिन भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 8 सितंबर तक नैनीताल में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 7 सितंबर को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 8 सितंबर को भी उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। ⁠

नैनीताल शहर के पूर्वानुमान में भी 7 और 8 सितंबर को बारिश/गरज-चमक के दौर तथा 9 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं। तापमान लगभग 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

नैनीताल, उत्तराखंड

18°

C / F

बारिश के आवर्तन

Sun 20° 17°Mon 21° 17°Tue 21° 17°Wed 21° 17°Thu 20° 18°Fri 24° 17°Sat 27° 19°Sun 26° 19°

Precipitation

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। ⁠

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement