नैनीताल शिक्षा

गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहा शिक्षक दिवस, सेंट जेवियर्स में छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

Advertisement

गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहा शिक्षक दिवस, सेंट जेवियर्स में छात्र-छात्राओं ने बांधा समां गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहा शिक्षक दिवस, सेंट जेवियर्स में छात्र-छात्राओं ने बांधा समां गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहा शिक्षक दिवस, सेंट जेवियर्स में छात्र-छात्राओं ने बांधा समांशिक्षकों का फूलों से स्वागत कर किया सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य की पावन परंपरा को निभाते हुए शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शिक्षकों का छात्र-छात्राओं द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने तथा उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने की शपथ भी ली।

गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित नाटकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटकों के माध्यम से गुरु के जीवन में महत्व और शिष्य के भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। वहीं छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भावनात्मक वातावरण बना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नयीम अली खान ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व को समझने और अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य लता तिवारी, सीमा ढैला, सुनीता जोशी, राठौड़ जी, नीतू जढौत, दीपा बर्गली, खीमराज देउपा, गोपाल सर, तलहा सिद्ध की, दीपक जोशी, नेहा, छाया, फरराना, मीनाक्षी, शैला, प्रियंका, सौरभ, दीपक साह एवं हरीश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में जलपान के साथ शिक्षक दिवस समारोह का समापन किया गया।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement