खेल नैनीताल

कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं BSSV Red और All Saints College Blue

Advertisement

कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं BSSV Red और All Saints College Blue कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं BSSV Red और All Saints College Blue

सेमीफाइनल मुकाबलों में BSSV Red ने 4 गोल और All Saints College Blue ने 7 गोल से दर्ज की शानदार जीत, खिताबी मुकाबला कल

नैनीताल। 3rd कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल 9-A Side Girls Football Tournament 2026 में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला All Saints College Blue और Sanwal School के बीच खेला गया। मुकाबले में All Saints College Blue की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 गोल से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ All Saints College Blue ने फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला BSSV Red और BSSV Blue के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में BSSV Red ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया और शानदार खेल दिखाते हुए 4 गोल से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ BSSV Red ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कल होगा खिताबी मुकाबला

सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम के बाद अब टूर्नामेंट के खिताब के लिए BSSV Red और All Saints College Blue आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। दोनों टीमों की निगाहें अब कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफी पर रहेंगी।

फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें पूरे जोश और तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement