जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, भीमताल क्षेत्र में ग्रामीणों से किया व्यापक संवाद
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बुधवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय विषयों पर संवाद किया।
डॉ. आर्य ने नगारी गांव में दुर्गा प्रसाद, महेंद्र आर्य, रेखा आर्य, ममता आर्य, ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी आर्य और शंकर दास से मुलाकात की। इसके बाद भवाली में श्री भगवत सिंह मेहता से भेंट की। नैनीताल विधानसभा स्थित छाया होटल में उन्होंने हिमांशु खोलिया, करण और खुशी से भी मुलाकात की।
तिरछाखेत में जनसंपर्क के दौरान शुभम कुमार, पुष्पा बोरा, आकृति, तहीम अहमद और आनंद महेश से संवाद किया। वहीं भूमियाधार एवं तल्ला गेठिया में मोहित आर्य, कमल, बिमला देवी, मनोज कुमार, नवीन चंद्र, महेश कुमार, दीपक चंद्र, महेंद्र असवाल, नरेंद्र सिंह और दीपक कुमार से मुलाकात हुई।
ज्योलिकोट में डॉ. आर्य ने रमेश जीना, मनोज जोशी, प्रेम सिंह रजवार और जगदीश पांडे से भेंट की। मेहरागांव में पुष्कर सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह, दलीप मेहरा, हरपाल सिंह, महेंद्र मेहरा, नंदन सिंह, धर्म सिंह मेहरा, महेश चंद्र भगत, मोहन सिंह मेहता, बालम सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह और ललित भगत समेत ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जनसंपर्क जारी रखा जाएगा।

