नैनीताल न्यूज

नैनीताल में नियम तोड़ने वाले होम स्टे और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन इकाइयों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों के खिलाफ निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउस इकाइयों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल छह इकाइयों का सत्यापन किया गया। जांच में एक गेस्ट हाउस नियमावली का उल्लंघन करता पाया गया, जिसे नोटिस जारी किया गया। वहीं तीन इकाइयों पर नियमों की अनदेखी करने के कारण प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया। दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित मिलीं।

जांच के दौरान इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे और सूर्या हॉलिडे होम पर प्रति इकाई ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं ग्वान होम स्टे और एल्फिन गेस्ट हाउस सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Khabri daju.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *