नैनीताल न्यूज

नैनीताल में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, 11 इकाइयों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल, 25 जुलाई। जनपद में होम स्टे संचालन में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार अक्षय भट्ट ने संयुक्त रूप से विभिन्न होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए, जबकि 2 इकाइयों पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा 2 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से होम स्टे नीति एवं नियमावली का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *