
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गुरुवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय लोगों और युवाओं से मुलाकात कर विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।
डॉ. आर्य ने शीम शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पहुंचकर प्रवचन सुने और साधु-संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क करते हुए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान खजान पांडे, उमेश बर्गली, प्रताप सिंह, आनंद सिंह, जमन सिंह, गंगा सिंह, दयाल सिंह, हरी दत्त, बच्ची सिंह, पूरन सिंह, सौरभ बधानी, पूर्व प्रधान भगवत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. आर्य ने क्षेत्र के युवाओं राहुल, कमल, योगेश, रोहित, अभिषेक, नीरज, प्रियांशु और अंकित से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
वहीं, ब्यासी में सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिपिन चंद्र आर्य के आवास पर भी डॉ. भुवन चंद्र आर्य पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उनके साथ श्री किशन राम भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व डॉ. आर्य ने चिनाखान बाबा, मल्लीताल नैनीताल से पंत पार्क तक आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
