, दो बाईपास परियोजनाओं को NHAI की सैद्धांतिक मंजूरी
लालकुआं में 7 किमी बाईपास और गोला पुल से 8.4 किमी फोरलेन को मिली स्वीकृति, जल्द बनेगी DPR
हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की DPR तैयार होने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
लालकुआं बाईपास—7 किलोमीटर:
पहली परियोजना के तहत बरेली रोड स्थित नगला से वन विकास निगम के डिपो तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। NHAI से स्वीकृति मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।
गोला पुल फोरलेन—8.4 किलोमीटर:
दूसरी परियोजना में गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को करीब 8.4 किलोमीटर तक फोरलेन करने के प्रस्ताव को In-Principle यानी सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। संबंधित कार्यदायी संस्था को DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जाम और यातायात दबाव से मिलेगी राहत
जिलाधिकारी के अनुसार दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से राहत मिलने के साथ ही कुमाऊं मंडल में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






