›

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा नाई शीला में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डॉ. आर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रताप सिंह नगरकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी, हरीश उप्रेती, यतीश पंत, पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शर्मा, शिक्षक आनंद पाण्डे, शिक्षिका बच्ची सिंह बिष्ट तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
