नैनीताल राजनीति

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नैनीताल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नैनीताल में यूथ कांग्रेस नगर इकाई ने नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में मल्लीताल स्थित पंत पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन कर विरोध जताया ।नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुई घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर बल प्रयोग कर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया गया

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं से संवाद स्थापित करने के बजाय केंद्र सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्रता और बल प्रयोग से सरकार का “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा खोखला साबित हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी (मंटू), संजय कुमार (संजू), रईस अहमद, हिमांशु पांडेय, प्रेम शर्मा, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, कनक साह, कमल जोशी, राजू लाल, प्रदीप सहदेव, विरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कुमार (भोलू), योगेश साह, सुनीता आर्या, गीता मंडल, देवकी देवी, अंकित चंद्रा, प्रमोद कुमार, ललित कुमार चनियाल, अधिवक्ता गोविंद कुमार, शार्दूल नेगी, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, फैजान, दीपक महरा, महेंद्र कुमार, सूरज प्रसाद, नफीस अहमद, शुभान अली, दिनेश पांडे, दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *