भूमियाधार में सड़क-पानी को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार का ऐलान
नैनीताल। भूमियाधार में अक्सोड़ा वाहन मार्ग की बदहाली और करीब एक साल से अधूरी पड़ी ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आगामी चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया।
ग्रामीणों का कहना है कि अक्सोड़ा वाहन मार्ग लंबे समय से बदहाल है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल योजना भी एक वर्ष से अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अक्सोड़ा मार्ग का जीर्णोद्धार और पेयजल योजना को पूरा नहीं किया गया, तो वे जिला कार्यालय पहुंचकर अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
इस दौरान मनीष बिष्ट, गौरव बिष्ट, छात्रसंघ पदाधिकारी करन कुमार, पंकज बिष्ट, उदय कुमार, नीरज बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, अधिवक्ता आकाश बिष्ट, गणेश आर्य, गौरव कुमार, रोहित कुमार, अर्जुन, दिव्यांशु, तुषार कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
