नैनीताल राजनीति

आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद

आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद आज भीमताल ब्लॉक के गांवों में गूंजा जनसंपर्क, डॉ. भुवन आर्य ने ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद

नैनीताल। आज भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से डोर-टू-डोर मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं व जनसरोकारों पर सीधा संवाद किया।

डॉ. आर्य ने खुरपा पाल (जोग्यूड़ा), खुरपा ताल (सारी गांव), घटगढ़ एवं खमारी (मंगोली), रूसी गांव, बजून-फफूनियाखेत तथा खुरपा ताल (पालीखेत) में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, राज्य आंदोलनकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

आज के जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी और संवाद प्रमुख रहा। डॉ. आर्य ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जनसंपर्क के दौरान आनंद कनवाल, दीपक कनवाल, मनोज कनवाल, तरुण कनवाल, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह, हेमंत कनवाल, भुवन लाल, भुवन राम, देवी राम, प्रदीप कुमार, योगेश सिंह, प्रदीप रजवार, मोहन बिष्ट, ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, बूथ अध्यक्ष चंदन कनवाल, ललित जोशी, राहुल कनवाल, प्रशांत मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों से मुलाकात हुई।

बजून-फफूनियाखेत में डॉ. आर्य ने राज्य आंदोलनकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं रूसी गांव में जंगल में घास काट रही महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद कर ग्रामीण जीवन से जुड़े विषयों की जानकारी ली।

इस दौरान गांवों में सीधे संवाद, जनसंपर्क और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर रहा।

Advertisement