नैनीताल शिक्षा

कुमाऊं विश्वविद्यालय की मनीषा जोशी ने अमेरिका में लहराया उत्तराखंड का परचम, मिला प्रतिष्ठित ACS Agro Journey Award

कुमाऊं विश्वविद्यालय की मनीषा जोशी ने अमेरिका में लहराया उत्तराखंड का परचम, मिला प्रतिष्ठित ACS Agro Journey Awardमनीषा की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. एन. जी. साहू, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी, डॉ. गिरीश सी. खर्कवाल, आयशा, श्रेया और अंकिता सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी।

मनीषा ने कहा कि ACS जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन के मंच पर शोध प्रस्तुत करने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच युवा शोधकर्ताओं को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय से जुड़ने और नए वैज्ञानिक सहयोग विकसित करने का अवसर देते हैं।